लोकसभा चुनाव-2024 : अर्जुन दवांण के नेतृत्व में भरपूर क्षेत्र में भाजपा की ताबड़तोड़ बैठकें

 3,927 total views

  • डोबरी,तीन धारा,दनाड़ा व भटकोट शक्ति केंद्रों की बैठकों में बलूनी को विजयी बनाने की अपील

वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय बनाने के मकसद से भाजपा पथ सभा केंद्रों की मुख्य वक्ता व भाजपा जिला कार्यकारिणी के सदस्य अर्जुन सिंह दवांण के नेतृत्व में इन दिनों ताबड़तोड़ बैठकों का सिलसिला निरंतर जारी है।
शक्ति पथ सभाओं के मुख्य वक्ता अर्जुन सिंह दवांण के नेतृत्व में विकासखंड देवप्रयाग के भाजपा शक्ति केंद्र डोबरी, डोबरी द्वितीय के तीनधारा, दनाड़ा व भटकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की गई।

इन बैठकों में भाजपा पथ सभा के मुख्य वक्ता अर्जुन सिंह दवांण के साथ मंडल अध्यक्ष हर्षपाल कोली, शक्ति केंद्रों के प्रभारी महेंद्र गुसाईं, महिला प्रमुख शशि जेठूड़ी व अन्य पदाधिकारी निरंतर बैठकों में शामिल रहे।

पथ सभा के मुख्य वक्ता अर्जुन सिंह दवांण ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रमुख त्योहारों में भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में लोकसभा चुनाव प्रमुख माना जाता है, चूंकि यह चुनाव 5 साल में आने वाला ऐसा महापर्व है , जिसमें मतदाता अपने मत का प्रयोग कर देश की दशा और दिशा मुकर्रर करने में अहम भूमिका निभाता है।

दवांण ने चारों शक्ति केंद्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के कार्यकाल में केंद्र में सत्तासीन रही भाजपा सरकार ने देश की आर्थिकी में सुधार के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारी हैं।

अर्जुन दवांण ने कहा माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज हुई है, देश में विकास को मजबूती मिली है, उद्यमियों के हौसले बुलंद हैं, देश की विदेश नीति, रक्षा नीति, धर्मनिरपेक्षता व कौशल विकास को नई उम्मीदों के पंख लगे हैं, मजबूती की दिशा में बढ़ते भारत को आज विश्व पटल पर खास पहचान बनाने में कामयाबी मिली है।

अर्जुन दवांण ने भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपना बूथ सबसे मजबूत, की दिशा में कार्य करते हुए, गढ़वाल संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय बनाने के लिए, दिलो जान से जुट जाएं।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष हर्षपाल कोली, केंद्र प्रभारी महेंद्र गुसाईं, महिला मोर्चा की प्रमुख शशि जेठुड़ी, मोर्चा महामंत्री विजेंद्र कुमार, शक्ति केंद्र संयोजक रमेश गुसाईं, मीडिया प्रभारी सुरमान सिंह तड़ियाल, पन्ना प्रमुख दीवान सिंह रावत, मदन सिंह,सरजीत सिंह,धनंजय सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बलूनी की जीत कार्यकर्ताओं की जीत होगी। विकास को नहीं रफ्तार मिलेगी और उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा।

मनवीर सिंह बिष्ट, बौंठ के पन्ना प्रमुख मदन सिंह, बख्तावर सिंह, पूर्व प्रधान प्रेम सिंह, महिला प्रमुख सुशीला देवी, शक्ति केंद्र संयोजक पीतांबर कुमार, महिला मोर्चा की प्रमुख मन्ना देवी चौहान, पन्ना प्रमुख रामस्वरूप तथा बेन सिंह ने कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत सिद्धांत पर काम करते हुए भाजपा के कार्यकर्ता केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंच रहे हैं। आम जनमानस सरकार की नीतियों से अवगत हो रहा है, और मतदाताओं का रुझान भाजपा के पक्ष में है।

भाजपा के उक्त सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने आम मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट की अपील करते हुए, पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *