पौड़ी लोकसभा सीट से जीत का परचम लहरायेंगे गोदियाल:उत्तम असवाल

 2,538 total views

  • नेगी शहर अध्यक्ष व आभा पंवार बनी अध्यक्ष महिला मोर्चा 
  • पार्टी प्रत्याशी गोदियाल को नरेंद्रनगर और देवप्रयाग विधानसभा से  बढ़त दिलाने का लिया संकल्प

वाचस्पति रयाल@नरेन्द्रनगर।
लोकसभा चुनाव के मध्यनजर कांग्रेस पार्टी की शहर स्थित धमांदा लॉज में आयोजित बैठक में गढ़वाल सीट पर पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल को नरेंद्रनगर और देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बढ़त दिलाने का संकल्प लिया गया। कांग्रेस के देवप्रयाग जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल ने कहा कि यह वक्त गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की नाकामी बताने और कांग्रेस की गारंटी की जानकारी देने का है।
कहा भाजपा के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है, महिलाएं असुरक्षित हैं, बेरोजगार दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ऐसे में आज आम नागरिक भाजपा को सत्ता सौंप कर अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

अध्यक्ष ने कहा पौड़ी लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल के क्षेत्र भ्रमण और सभाओं में जिस तरह से जन सैलाब उमड़ता दिख रहा है,उससे साफ हो चला है कि प्रदेश की जनता ने भाजपा को को सत्ता से बेदखल करने का मन बना लिया है।

इस मौके पर प्रदेश सचिव व नरेंद्रनगर विधानसभा प्रभारी प्रमिला बिजल्वाण ने बताया कि आभा पंवार को कांग्रेस महिला मोर्चा का नगर अध्यक्ष और मनवीर सिंह नेगी को फिर दुबारा से कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

शनिवार को आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष असवाल ने कहा कि सभी को मिलकर अपने बूथ को मजबूत करना है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, चुनावी बांड जैसे मुद्दों पर सरकार की पोल खोलने का काम कार्यकर्ताओं को करना है। उन्होंने चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी, शीर्ष नेताओं के दौरे वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने की भी अपील की है। प्रदेश सचिव प्रमिला बिजल्वाण ने कहा कि एक ओर भाजपा सरकार, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की बात करती है, वहीं दूसरी ओर अंकिता भंडारी के हत्यारों और उस प्रकरण के वीआईपी का नाम आज तक भी उजागर करने की बात तो रही दूर, भाजपा के नेताओं ने इस अत्यंत संवेदनशील मामले में अपनी आवाज तक नहीं खोली है, बल्कि इस मामले में संलिप्त लोगों को बचाने का काम किया है। जो उत्तराखंड को अत्यंत शर्मसार कर देने वाला है, इसका जवाब उत्तराखंड के लोग वोट की चोट से देंगे।

कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार लोकतंत्र का खात्मा करने में जुटी है। बैठक में नरेंद्रनगर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुमन नैथानी, अनिल रावत, दिनेश सकलानी, भूपेंद्र रेगमी, मानवेंद्र रांगड, राजू गुसाईं, दिनेश कुमार, विजय धंमादा, जयपाल सिंह नेगी, विक्रम कैंतुरा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *