लोकसभा चुनाव: दोगी पट्टी में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित

 851 total views

  • भाजपा होगी, 400 पार के नारों से गूंजा बैराईं गांव क्षेत्र

वाचस्पति रयाल@ नरेंद्रनगर। पौड़ी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय बनाने के मकसद से पट्टी दोगी के बैराईं गांव क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में भाजपा प्रत्याशी को भारी से विजय बनाने का संकल्प लिया गया।

बैठक में शक्ति केंद्र के मुख्य वक्ता व मंडल प्रभारी अर्जुन दंवाण, गढ़वाल लोकसभा का दायित्व संभाल रहे, विधानसभा विस्तारक नैनपाल सिंह राणा, शक्ति केंद्र संयोजक कान सिंह दिकोला तथा रघुवीर सिंह पंवार ने बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को घर-घर जाकर जन-जन तक पहुंचाएं।

कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसकी वजह से आज अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत विशेष पहचान बनाने में कामयाब रहा है। अर्जुन दवांण, राणा, पंवार व दिकोला ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आज समूचा विश्व भारत की राजनीतिक, सांस्कृतिक व आर्थिक कौशल का लोहा मान रहा है। कहा यह सब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है।

कहा कि भारत को प्रगति के पथ पर और आगे बढ़ाने के लिए केंद्र में मोदी सरकार को भारीबहुमत से जीत दिलाना ,वक्त की मांग है।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने आसपास के गांवों का दौरा किया, तथा भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को भारी मतों से विजय बनाने के लिए अपील की।

बैठक में अपना बूथ,हो मजबूत को दृष्टि में रखते हुए, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई।
बैठक में नैनपाल सिंह राणा, कान सिंह दिकोला, रघुवीर सिंह पंवार के अलावा, लोयल बूथ के अध्यक्ष जगबीर सिंह राणा,लोडसी के जगमोहन सिंह महर, चमेली के सुरेंद्र सिंह चौहान, चमेली द्वितीय के बलवीर सिंह राणा, सिलकणी के केदार सिंह चौहान,लोयल के दशरथ सिंह पुंडीर, प्रेम सिंह राणा आदि मौजूद थे।

  • इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने:-
    मोदी जी हैं,भारत की शान,
    वहीं बढ़ायेंगे, देश का मान।
    विरोधियों की होगी,करारी हार,
    भाजपा जीतेगी,400 पार।
    के नारे लगाते हुए, भाजपा कार्यकर्ताओं ने वोटरों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने को उत्साहित करने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *